Move to Jagran APP

23 वर्षो से मिल रहा है सोलन की जनता का प्यार : बिंदल

जागरण संवाददाता, सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आज अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 06:14 PM (IST)
23 वर्षो से मिल रहा है सोलन की जनता का प्यार : बिंदल
23 वर्षो से मिल रहा है सोलन की जनता का प्यार : बिंदल

जागरण संवाददाता, सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आज अध्यक्ष बनने के उपरात पहली बार सोलन पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान स्थित नगर परिषद हॉल में बड़ी संख्या में उपस्थित सोलन वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान यहां करीब 200 अलग अलग धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने उनके योगदान को सराहा।

loksabha election banner

डॉ. बिंदल ने कहा कि सोलन की जनता ने उन्हें वर्ष 1995 से विभिन्न चुनावों में लगातार विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि मा शूलिनी के आशीर्वाद और सोलन के निवासियों के सतत् समर्थन का सिरमौर वासियों ने भी साथ दिया है। उन्होंने कहा कि सोलन एवं सिरमौर वासियों के स्नेह एवं आशीर्वाद से ही वे आज प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उनका प्रयास रहेगा कि विधानसभा की पूर्ण कार्यवाही को सुचारू एवं नियमानुसार चलाया जाए। बिंदल ने सभी से आग्रह किया कि वे विभिन्न समारोहों इत्यादि में फूल मालाओं एवं भेंट इत्यादि पर व्यय होने वाली राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दें। सोलन भाजपा मण्डल के अध्यक्ष एवं नागरिक अभिनंदन समिति के महामंत्री रविन्द्र परिहार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के सासद प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरूषोतम गुलेरिया, जिला सोलन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षदगण, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोमा ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एचएन कश्यप, सोलन जिला भाजपा के महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, भाजपा सोलन मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र ठाकुर, सोलन जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्म सिंह, कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा सचिव विवेक डोभाल, रचित साहनी, जिला उपाध्यक्ष तीर्थानंद शर्मा, राकेश शर्मा, विरेन्द्र सूद, इन्द्र सिंह मेहता, भरत साहनी, मुकेश शर्मा, अभिमन्यू शर्मा सहित भाजपा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी सोलन एकता कापटा, उप पुलिस अधीक्षक रामलाल बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.