विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बद्दी के पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, 100 से ज्यादा कामगारों का सुरक्षित रेस्क्यू

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:37 AM (IST)

बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित विनटेक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई, जिससे भारी मात्रा में कच्चा और ...और पढ़ें

बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा।

बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा।

HighLights

  1. बद्दी की विनटेक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लगी

  2. आग से 100 से अधिक कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

  3. कंपनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में खामियां पाई गईं

जागरण संवाददाता, बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग कंपनी विनटेक में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक इसकी लपटें पहुंच गईं।

कच्चे माल का हुआ बड़ा नुकसान

कंपनी में रखा बड़ी मात्रा में कच्चा माल और तैयार माल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते कंपनी में मौजूद करीब 100 से अधिक कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग पहुंची मौके पर

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। आग बुझाने के लिए कुल सात फायर टेंडर लगाए गए, जिनमें चार बद्दी, एक नालागढ़ तथा दो निजी कंपनियों के फायर टेंडर शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही बद्दी के एसडीएम डॉ. संजीव धीमान, तहसीलदार सुरेंद्र जीत और थाना प्रभारी शिव राम कृष्ण भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

सामने आईं कई खामियां

प्रशासनिक अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन तथा दमकल विभाग के अधिकारियों से भी घटना की जानकारी ली। आग की घटना के बाद कंपनी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे।

प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी में पर्याप्त फायर फाइटिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं था। आग बुझाने के लिए मौके पर केवल तीन सिलेंडरों के सहारे प्रयास किए जा रहे थे। बताया गया कि मौके पर मिले इन सिलेंडरों में कई वर्ष पहले रिफिलिंग की गई थी।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश की निर्विरोध चुनी 136 पंचायतों को 25-25 लाख की प्रोत्साहन राशि, सरकार ने जारी किया बजट