हिमाचल के बद्दी में वन अधिकारी गिरफ्तार, खैर कटान परमिट मामले में 22 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
बद्दी में विजिलेंस ने खैर कटान की अनुमति के लिए 22 हजार रुपये रिश्वत लेते वन विभाग के बीओ सतीश और एक अन्य व्यक्ति नरेश को गिरफ्तार किया है।

22 हजार रुपये रिश्वत लेते वन विभाग का बीओ गिरफ्तार।
HighLights
विजिलेंस ने बद्दी में खैर कटान परमिट रिश्वत मामले में कार्रवाई की
वन विभाग के बीओ सतीश और नरेश 22 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए
ठेकेदार से खैर कटान की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी थी
जागरण संवाददाता, बीबीएन। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की बद्दी यूनिट ने खैर कटान की परमिशन से जुड़े मामले में वन विभाग के बीओ सतीश और नरेश नामक व्यक्ति को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खैर कटान की अनुमति से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में एक कांट्रेक्टर से रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत के अनुसार बीओ ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम स्वयं लेने के बजाय नरेश को देने के लिए कहा। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और डीएसपी की अगुवाई में ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही रकम दी, टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विजिलेंस ने बीओ पट्टा महलोग सतीश और नरेश को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में रिश्वत की मांग, रकम के लेन-देन और खैर कटान की परमिशन से जुड़ी फाइल की प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है।
