महिलाएं प्रसव अस्पताल में ही करवाएं
संवाद सूत्र, कंडाघाट : पंचायत भवन में वीरवार को सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 04:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, कंडाघाट : पंचायत भवन में वीरवार को सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में 20 महिलाओं ने भाग लिया तथा आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना प्रसव अस्पताल में ही करवाएं। महिलाएं अपने बच्चों को मा का ही दूध पिलाएं। मा का दूध बच्चों को पिलाने से रोगों के लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता चायल सुजाता ने महिलाओं को जानकारी दी कि गर्ववती महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस दौरान गोद भराई व बच्चों का वजन करवाया गया। शिविर में सुनीता, रीना, सीमा देवी, मंजू, अंजू ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें