अंधविश्वास निराशा व अज्ञानता को दर्शाता है : सुरेशानंद
हरिओम योग सोसायटी ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बद्दी फेस तीन में स
संवाद सहयोगी, बद्दी : हरिओम योग सोसायटी ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बद्दी फेस तीन में सत्संग का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार सिंह, डॉ. श्रीकात शर्मा व कुलवीर सिंह आर्य ने बताया कि इस सत्संग का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म में फैल रही भ्रांतियों और पाखंड तथा अंधविश्वास फैलाकर किए जा रहे धर्म परिवर्तन पर चर्चा करना था। स्वामी सुरेशानंद ने कहा कि अंधविश्वास बहुत ही बुरी चीज होती है, क्योंकि इसकी जड़ें अज्ञानता में फैली होती हैं। यह हमारे भय, निराशा, असहायता व ज्ञान की कमी को दर्शाता है। यह बहुत ही दुखद है की बहुत से पढ़े-लिखे लोग भी अंधविश्वास में जकड़े हैं। इस ज्ञान और विज्ञान के युग में यह हमारी बौद्धिक निर्धनता को दिखाता है। यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण है की जब इंसान किसी बात को समझ नहीं पाता है तो वह उस चीज के लिए अंधविश्वासी हो जाता है। हम इन्हें दैवीय कारण समझकर डरने लगते हैं। बहुत से अंधविश्वास बहुत ही हास्यास्पद बन जाते हैं, जैसे कि 13 नंबर को अशुभ माना जाता है
सुरेशानंद ने बताय कि अंधविश्वास किसी विशेष समाज या देश से नहीं जुडे़ हैं, बल्कि यह हर जगह पाए जाते हैं। अंधविश्वास में आस्था रखने वालों में अधिकतर निर्धन, अनपढ़ हैं। हम वैज्ञानिक सोच का प्रचार-प्रसार करके इसमें कमी ला सकते हैं। कारण व तथ्यों की मदद से सभी अनसुलझे रहस्यों को सुलझाया जा सकता है। इस अवसर पर गायक दानी गिरी ने भी विभिन्न भजनों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ण कर दिया।