एएसपी अशोक वर्मा ने सोलन में संभाला कार्यभार
सोलन मुख्यालय में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार वर्मा
जागरण संवाददाता, सोलन : सोलन मुख्यालय में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार वर्मा ने पदभार संभाल लिया है। यहां अब तक एएसपी डॉ. शिव कुमार सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें कमांडेंट होम गार्ड तैनात किया है। अशोक कुमार वर्मा ऊना जिला में सेवाएं देने के बाद जिला सोलन में कार्यभार संभाला है।
एएसपी अशोक कुमार वर्मा एचपीएस बैच 2008 के अधिकारी हैं। उन्होंने सबसे पहले शिमला मुख्यालय में बतौर डीएसपी जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वह दाड़लाघाट, कांगड़ा, बड़सर, रोहड़ू में एसडीपीओ रहे। अशोक कुमार वर्मा जिला बिलासपुर के शाहतलाई क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और जो भी मामले लंबित हैं सभी पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।