अशोक को अर्की की कमान
संवाद सूत्र दाड़लाघाट युवा कांग्रेस अर्की का अध्यक्ष अशोक भारद्वाज बने हैं। उन्हें 1124 वोट
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट :
युवा कांग्रेस अर्की का अध्यक्ष अशोक भारद्वाज बने हैं। उन्हें 1124 वोट पड़े है। जयनगर से संबंध रखने वाले अशोक भारद्वाज कॉलेज के समय एनएसयूआइ के सक्रिय सदस्य रहे हैं। ब्लॉक इंटक कांग्रेस के महासचिव व ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर हेमंत वर्मा की ताजपोशी हुई है। उन्हें 954 वोट पड़े है। हेमंत वर्मा दाड़लाघाट के निवासी है व प्रदेश एनएसयूआइ के सचिव व युवा कांग्रेस शिमला लोकसभा क्षेत्र से महासचिव के पद पर सेवाएं दे चुके है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि सभी को युवाओ को साथ लेकर चलूंगा व संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें