Move to Jagran APP

हर बूथ पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

भाजपा की अर्की मंडल की कार्यशाला बैठक कुनिहार के एवरग्रीन होटल में मंडल अध्यक्ष बाबूराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। सर्वप्रथम गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके उपरांत प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी पदाधिकारियों और

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 04:03 PM (IST)
हर बूथ पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता
हर बूथ पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, कुनिहार : अर्की मंडल भाजपा की बैठक कुनिहार के एवरग्रीन  होटल में अध्यक्ष बाबूराम  की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा  इस बैठक में उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने पार्टी संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।  संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी टिप्स  दिए और उन्हें घर-घर जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने और हर बूथ पर संगठन को मजबूत कर शिमला संसदीय सीट को फिर से जिताने का संकल्प लेने को कहा।  इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविद राम, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला,  मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठों, ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पालक व बीएलए सहित करीब, 350 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.