Move to Jagran APP

अर्की में करीब 12 लोग कांग्रेस में शामिल

अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आते आते राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पार्टियों की अदला बदली शुरू कर दी है। गत दिनों पूर्व अर्की विधानसभा क्षेत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र से कांगेस उम्मीदवार डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक वीरभद्र सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। इस मौके पर डुमैहर पंचायत के एक दर्जन लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थामा लिया। कांग्रेस पार्टी में जितेंद्र कुमार प्रीति चंदेल विमला देवी देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। इन लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी का पटका व हार पहनाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा के सचिव रत्नपाल सिंह का गृहक्षेत्र डुमैहर पंचायत में है। रत्नपाल सिंह विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पराजित हुए है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 05:41 PM (IST)
अर्की में करीब 12 लोग कांग्रेस में शामिल
अर्की में करीब 12 लोग कांग्रेस में शामिल

संवाद सूत्र, अर्की : अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आते आते राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पार्टियों की अदला बदली शुरू कर दी है। कांगेस उम्मीदवार डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक वीरभद्र सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। इस मौके पर डुमैहर पंचायत के करीब 12 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा लिया। कांग्रेस पार्टी में जितेंद्र कुमार, प्रीति चंदेल, विमला देवी, देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। इन लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी का पटका व हार पहनाकर स्वागत किया। गौर है कि प्रदेश भाजपा के सचिव रत्नपाल सिंह का गृहक्षेत्र डुमैहर पंचायत में है। रत्नपाल सिंह विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पराजित हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, अमर चंद पाल, किशोरी शर्मा, वेद ठाकुर व गौरव ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.