कोरी घोषणाओं से जनता को मूर्ख बना रहे सीपीएस : प्रताप
जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री
जागरण संवाददाता, नाहन :
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे के दौरान मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) विनय कुमार ने उसने कोरी घोषणाएं करवाकर क्षेत्र के लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इससे पहले भी कई घोषणाएं क्षेत्र के लिए की गई है। इनमें से अधिकतर को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीपीएस कोरी घोषणाएं करवा रहे है। अब क्षेत्र की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। क्षेत्र के लोगों को काग्रेस की कथनी व करनी का पता चल गया है। इसके अलावा ददाहू में विकास खंड कार्यालय व बस अड्डा बनाने की घोषणा की गई थी। यह घोषणाएं भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सीपीएस विनय कुमार क्षेत्र को मॉडल बनाने की बात करते है मगर श्रीरेणुकाजी विस क्षेत्र की सड़कों की दशा बहुत बुरी है।