भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फ्रंटफूट पर भाजपा ने सोलन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांन्धी का पुतला फूंक कर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया है। भाजपा का आरोप है कि राफेल मामले में कांग्रेस ने देश को गुमराह किया है। राफेल मामले में अब केन्द्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से भी क्लीनचिट मिल गई है। इसके बावजूद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस देश को गुमराह करने में लगे हुए है। भाजपा जिला अध्यक्ष के.एल. ठाकुर, पूर्व विधायक गोविन्द राम शमर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रत्?न ¨सह पाल की अगुवाई में भाजपा ने सोलन विश्राम गृह से रैली निकाली और राहुल गांन्धी व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, सोलन :
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने सोलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि राफेल मामले में कांग्रेस ने देश को गुमराह किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर, पूर्व विधायक गोविंद राम शमर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रत्न ¨सह पाल की अगुवाई में भाजपा ने सोलन विश्राम गृह से रैली निकाली और राहुल गांधी व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त चौक पर पहुंचे जहां पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। ठाकुर ने कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल व कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रितु सेठी, नप उपाध्यक्ष मीरा आनंद, भाजपा जिला महामंत्री लोकेर्श्वर शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भरत साहनी, शिवम मित्तल, डी.के. शर्मा, नरेश गांधी, चंद्रकांत शर्मा, नंदराम कश्यप व मुकेश शर्मा मुन्नू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।