अच्छरपाल कौशल बने जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष
दून विधानसभा हल्के के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अच्छरपाल कौशल को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चुना गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 02:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बद्दी : दून विधानसभा हल्के के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अच्छरपाल कौशल को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की सहमति से की है। अच्छरपाल लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह भटौली कलां पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। अच्छरपाल की नियुक्ति पर दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, प्रदेश सचिव मदन लाल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम ने हाईकमान का आभार जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें