नृत्य नाटिका से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद सहयोगी, परवाणू : आनंद स्कूल परवाणू का वार्षिक समारोह स्कूल में मनाया गया। इसमें पूर्व प्रशासनि
संवाद सहयोगी, परवाणू : आनंद स्कूल परवाणू का वार्षिक समारोह स्कूल में मनाया गया। इसमें पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व लेखक विवेक अत्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सहायक आयुक्त परवाणू शिल्पी बेक्टा, नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, गेब्रियल ग्रुप के हब लीडर जय पाडा व स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा कौशिश विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि विवेक अत्रेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गणेश वंदना के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनमें नर्सरी के बच्चों ने वेस्टर्न डांस, दूसरी व तीसरी क्लास के बच्चों ने सर्कल डांस किया। विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। पति-पत्नी की नोक-झोंक को हिंदी प्ले के माध्यम से प्रस्तुत करके दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। प्रिंसिपल ऊषा कौशिक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके विद्यार्थियों की उपलब्धियों को साझा किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विवेक अत्रेय, सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा, गेब्रियल ग्रुप के हब लीडर जय पाडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।