Move to Jagran APP

नालागढ़ पुलिस ने खनन माफिया पर कसा शिकंजा

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध व अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ नालागढ़ पुलिस ने शि

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 08:03 PM (IST)
नालागढ़ पुलिस ने खनन माफिया पर कसा शिकंजा

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध व अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ नालागढ़ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने पिछले दो दिन में खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए तीन ट्रैक्टर व दो टिप्परों को जब्त कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। नालागढ़ पुलिस ने गत दो दिनों में नालागढ़-ढेरोंवाल व नालागढ़-रामशहर मार्ग पर खनन में संलिप्त दो टिप्परों व तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है। वाहन चालकों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो वहां से भागने लगे लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से इनको पकड़ लिया। पुलिस चालान कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की है ताकि नदी, नालों व नदियों में हो रहे अवैध खनन पर नकेल कसी जा सके।

loksabha election banner

डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोडा ने बताया कि गत दो दिन में पुलिस ने खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर व दो टिप्परों को पकड कर करीब चालीस हजार रुपये जुर्माना वसूला। नालागढ़ क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेडी है। नालागढ़ पुलिस व न्याय पालिका ने संयुक्त अभियान में तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 100 चालान कर एक लाख रुपये जुर्माना वसूला। यातायात प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यातयात नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है,। पुलिस द्वारा छेडी गई इस मुहिम से पिछले तीन महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट आई है। डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचने के लिए हेलल्मेट, लाइसेंस, बीमा व अन्य दस्तावेजों के बिना वाहन न चलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.