नालागढ़ में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथीन का प्रयोग
संवाद सूत्र, नालागढ़ : उपमंडल मुख्यालय पर पॉलीथीन का प्रयोग आज भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। पंजाब की
संवाद सूत्र, नालागढ़ : उपमंडल मुख्यालय पर पॉलीथीन का प्रयोग आज भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। पंजाब की सीमा से सटे होने के कारण इस उपमण्डल के लोग पंजाब के शहरों से भी खरीदारी करते हैं। वहां उन्हें पॉलीथीन के पैकेट या लिफाफे ही दिए जाते हैं। साथ ही अभी तक हिमाचल में दूध व अन्य खाद्य सामग्री पॉलीथीन में ही आने से यहा पर्यावरण को खतरा बना हुआ है। पॉलीथीन का प्रयोग यहा आम सब्जी व फल विक्रेता भी खुले में कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश नॉन बॉयो-डि-ग्रेडेबल गारबेज कंट्रोल एक्ट की यहा सरेआम धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक हिमाचल में इस एक्ट को लागू करने के लिए कई सरकारी विभागों को शक्तिया प्रदान की गई हैं, लेकिन कोई भी पूछने वाला नहीं है। नालागढ़ के एसडीएम ललित जैन से बताया कि इस बारे में सभी विभागों को आदेश जारी किए गए हैं कि वह पॉलीथीन प्रयोग करने वालों पर शिकंजा कसे। पुलिस उपाधीक्षक खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ में प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नालागढ़ में पाच दुकानदारों को प्लास्टिक प्रयोग करते समय पकड़ कर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।