शिलाई के दिनेश सिंगटा युकां प्रदेश सचिव नियुक्त
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दिनेश ¨सगटा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने तत्काल प्रभाव इस नियुक्ति को लागू किया।
जागरण संवाददाता, नाहन : शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नेता दिनेश ¨सगटा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर दिनेश सिंगटा ने शिलाई के विधायक विधायक हर्षवर्धन चौहान सहित जिला के सभी वरिष्ठ नेताओ का आभार प्रकट किया। दिनेश सिंगटा शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कोटिबोंच पंचायत के निवासी हैं। एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस में 16 साल से संगठन में काम कर रहे है। दिनेश ¨सगटा वर्ष 2002 में भारतीय एनएसयूआइ छात्र संगठन के सदस्य बने और 2003 से 2005 तक नाहन कॉलेज में बतौर कैंपस अध्यक्ष कार्य किया। वर्ष 2005 से 2007 तक जिला एनएसयूआइ के उपाध्यक्ष रहे। दिनेश सिंगटा 2007 से 2009 तक एनएसयूआइ प्रदेश महासचिव रहे तथा 2009 से 2012 तक जिला सिरमौर एनएसयूआइ के अध्यक्ष भी रहे। उसके वाद 2012 में नेशनल डेलिगेट का चुनाव लड़ा ओर प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर रहे। प्रदेश में सरकार बनने के बाद दिनेश सिंगटा युवा एवं खेल बोर्ड में निदेशक भी रहे। दिनेश ¨सगटा 2013 से लेकर युवा कांग्रेस में काम करते रहे और लोकसभा के महासचिव पद पर भी रहे। अब दिनेश ¨सगटा को युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है।