विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के यादवेंद्र ने उज्बेकिस्तान में जीते देश के लिए 2 मेडल, किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में छाए; नाहन में स्वागत

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:47 PM (GMT+05:30)

नाहन के यादवेंद्र चौहान ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप में दो कांस्य पदक जीतकर देश का ...और पढ़ें

उज्बेकिस्तान से नाहन पहुंचने पर याववेंद्र चौहान व अन्य।

उज्बेकिस्तान से नाहन पहुंचने पर याववेंद्र चौहान व अन्य।

HighLights

  1. यादवेंद्र चौहान ने उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप में दो कांस्य पदक जीते।

  2. नाहन के खिलाड़ी ने पहली बार वर्ल्ड कप में देश का नाम रोशन किया।

  3. एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी चयन, नाहन में भव्य स्वागत हुआ।

जागरण संवाददाता, नाहन। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हाल ही में संपन्न हुई किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश नाहन के युवा खिलाड़ी यादवेंद्र चौहान ने दो कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के यादवेंद्र सिंह चौहान एक दशक से किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

पहली बार वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भाग लेकर दो कांस्य पदक अपने नाम किए है। यादवेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने पहली बार किक बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा देश के लिए दो पदक जीतकर लाए। 

कुछ समय पहले ही एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी यादवेंद्र चौहान का चयन हुआ है। एशियाई चैंपियनशिप 12 से 21 दिसंबर तक कंबोडिया में आयोजित होनी है। 

57 देशों के खिलाड़ियों में दिखाई प्रतिभा

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हुई किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 57 देश के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 4 खिलाड़ियों ने अपनी अपनी कैटेगरी में देश के लिए विभिन्न पदक लाए हैं। 

नाहन पहुंचने पर परिवार सहित सम्मानित

नाहन पहुंचने पर आदर्श संस्था द्वारा यादवेंद्र चौहान को परिवार सहित सम्मानित किया गया। आदर्श संस्था के राज्य अध्यक्ष अमरजीत परमार ने कहा कि नाहन के इस खिलाड़ी ने नशे से दूर रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आदर्श संस्था पूरे हिमाचल में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चला रही है।  उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की इन नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही आदर्श संस्था

वही आदर्श संस्था के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि आदर्श संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करती है। इस अवसर पर पार्षद सीमा अत्री, पूर्व पार्षद वीरेंद्र पासी, बीएस ठाकुर व ललित कुमार सहित कांस्य पदक विजेता के परिजन भी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।