बंदूक तान महिला से छेड़छाड़
पांवटा साहिब उपमंडल में बंदूक की नोक पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। उपमंडल के पुरूवाला पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है की रात्री करीब नौ बजे एक आरोपी अपनी कार लेकर इसके घर पर आया तथा इसकी बाजू पकड़कर इसके साथ अश्लील हरकतें की तथा बंदूक की नोक पर इसके साथ छेड़खानी की। साथ ही इसे गंदी गंदी गालियां देकर इसे जान से मारने की धमकियां दी। आरोपी ने कहा कि यह घटना किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। आरोपी बोलेनो कार नंबर एचपी17एफ-9595 में आया था जोकि कुछ समय बाद मौके से फरार हो गया।
जागरण संवाददाता, नाहन : पांवटा साहिब में बंदूक तान महिला से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुरूवाला पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे आरोपित कार में उसके घर आया तथा उससे अश्लील हरकतें की तथा बंदूक तान छेड़छाड़ भी की। आरोपित ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।