Move to Jagran APP

पच्छाद में भी दो गुटों में बंटी है कांग्रेस, एक धड़ा कार्यकारिणी भंग करने से नाराज

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति अब गरमाने लगी है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल ने पच्छाद कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 09:23 PM (IST)
पच्छाद में भी दो गुटों में बंटी है कांग्रेस, एक
धड़ा कार्यकारिणी भंग करने से नाराज
पच्छाद में भी दो गुटों में बंटी है कांग्रेस, एक धड़ा कार्यकारिणी भंग करने से नाराज

राजन पुंडीर, नाहन

loksabha election banner

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति अब गरमाने लगी है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल ने जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ब्लाक कमेटी को भंग कर दिया। इससे कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से रोष पनपा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के जिला सिरमौर में नाहन दौरे के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई थी। इसके कुछ दिन बाद जिला सिरमौर कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। अब गंगूराम मुसाफिर के गृह क्षेत्र पच्छाद ब्लाक कांग्रेस को भी भंग कर दिया गया है। इससे यहां पर एक वर्ष पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में आई दयाल प्यारी कश्यप को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट की दावेदार मानने की चर्चा भी रही।

दयाल प्यारी के कांग्रेस में आने के बाद पच्छाद कांग्रेस मंडल में दो धड़े बन गए हैं। एक धड़ा दयाल प्यारी के साथ है तथा दूसरा सात बार विधायक रहे गंगूराम मुसाफिर के साथ। अब देखना है कि पच्छाद ब्लाक कांग्रेस को भंग करने के बाद किसको नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

पच्छाद ब्लाक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष बेलीराम शर्मा ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी भंग करने के संदर्भ में वह जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलेंगे। इसका विरोध जताएंगे व उसके बाद आगामी रणनीति तय होगी। दयाल प्यारी ने पच्छाद के नेताओं से सोलन में की चर्चा

जागरण संवाददाता, सोलन : पच्छाद से कांग्रेस की नेता दयाल प्यारी ने बुधवार देर रात राजगढ़ मार्ग पर स्थित होटल शगुन पैलेस में बैठक की। बैठक में पच्छाद कांग्रेस के करीब 20 नेता मौजूद रहे। इस दौरान दयाल प्यारी ने कहा कि पच्छाद ब्लाक कांग्रेस उन्हें किसी भी बैठक में नहीं बुला रही है। उन्होंने इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की। हालांकि वीरवार को प्रदेश कांग्रेस ने पच्छाद ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बैठक में पूर्व विधायक गंगू राम के गुट का कोई भी नेता मौजूद नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.