मेहदी प्रतियोगिता में विशाल ने मारी बाजी
समाजसेवी संस्था लायंस क्लब के नाहन ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं शिक्ष
जागरण संवाददाता, नाहन : समाजसेवी संस्था लायंस क्लब के नाहन ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान (डाईट) नाहन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विशाल ने पहला, रेणु ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान लायन सुखदेव सिंह चौहान ने कहा कि आज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। केवल उन्हें सही मंच और सही मार्गदर्शन की आवश्कता है। प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब नाहन समय-समय पर नाहन व आसपास के इलाकों में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करता रहता है। लायंस क्लब द्वारा नाहन के बच्चों के हुनर को तलाशने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर अनिल मल्होत्रा, सुखदेव सिंह चौहान, मुनीश गर्ग, गगन चौहान, सौरभ गर्ग, अमित बंसल, सदस्य उपस्थित थे।