पार्टी जिसे भी टिकट देगी हमें मान्य होगा : कश्यप
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी जिसे भी टिकट देगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे।
जागरण संवाददाता, नाहन : लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी जिसे भी टिकट देगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे। पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह हर कार्यकर्ता को मान्य होगा। यह बात वीरवार को नाहन में सासद वीरेंद्र कश्यप ने कही।
वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि टिकट का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करती है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालने को तैयार है। सासद ने बताया कि वह सिरमौर जिले के ट्रासगिरी को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई समस्याओं के बावजूद इस मामले को अब रजिस्ट्रार जर्नल ऑफ इंडिया के सामने प्रमुखता से उठाया गया है। आरजीआइ की टीम जल्द जिला सिरमौर का दौरा कर अध्ययन करेगी। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि बद्दी-चंडीगढ़ रेललाइन के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। पावटा-कालाअंब के लिए रेल ट्रैक का सर्वे भी करवाया गया था। धन के अभाव में यह कार्य लटक गया। अब यमुनानगर से पावटा साहिब को रेलवे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।