प्रदेश सांस्कृतिक नीति निर्माण समिति के सदस्य चुने विद्यानंद सरैक
भाषा एवं संस्कृति विभाग ने प्रदेश की सांस्कृतिक नीति निर्माण के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है।
जागरण संवाददाता, नाहन : भाषा एवं संस्कृति विभाग ने प्रदेश की सांस्कृतिक नीति निर्माण के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। राजगढ़ क्षेत्र के देवठी मझगांव निवासी विद्यानंद सरैक को इस समिति में सदस्य चुना है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक इस समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि उनके अतिरिक्त 12 सदस्य होंगे।
राष्ट्रपति से संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके साहित्यकार व कलाकार विद्यानंद सरैक ने अपना पूरा जीवन कला, भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया है। वह वर्तमान में चूडेश्वर कला मंच के निदेशक हैं। चूडेश्वर कलामंच के महासचिव जोगिंद्र हाब्बी, सरस्वती कलामंच के अध्यक्ष सुशील भृगु, शेरजंग चौहान, सुदर्शन दिवाना ने विद्यानंद सरैक के चयन पर बधाई दी है।