सिरमौर में दो ने दी जान
जागरण संवाददाता, नाहन : शुक्रवार को जिला सिरमौर के नाहन व पावटा साहिब में दो लोगों
जागरण संवाददाता, नाहन : शुक्रवार को जिला सिरमौर के नाहन व पावटा साहिब में दो लोगों ने जान दे दी।। पहला मामला पावटा साहिब उपमंडल के अजीवाला का है, जहा एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। 33 वर्षीय महिला सरोज देवी पत्नी कश्मीरी लाल निवासी अजीवाला ने अपने घर में फंदा लगाया। परिजनों को जब पता चला तो वह उसे आनन-फानन में पावटा सिविल अस्पताल ले जाए, जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। माजरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं चिकित्सकों के एक पैनल ने पोस्टमाटम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। माजरा पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। दूसरा मामला नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जाबल का बाग (गाड़ा) गाव में हुआ, जहा एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25 वर्षिय नरेंद्र सिंह ने अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड का नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है। एएसपी वीरेद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।