राजगढ़ में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत
संवाद सूत्र राजगढ़ चंडीगढ़ में सेब उतार लौट रही पिकअप राजगढ़-सोलन मार्ग पर मंगलवार रात
संवाद सूत्र, राजगढ़ : चंडीगढ़ में सेब उतार लौट रही पिकअप राजगढ़-सोलन मार्ग पर मंगलवार रात मटनाली के पास करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की पहचान 34 वर्षीय चेतन चावला पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र चावला निवासी वार्ड तीन राजगढ़ व 36 वर्षीय संदीप पुत्र सुमन शर्मा निवासी घील पबियाना के रूप में हुई।
बुधवार सुबह करीब दस बजे लोगों ने सड़क पर टूटा हुआ शीशा देखा तो उन्होंने वाहन रोककर पिकअप को खाई में देखा और राजगढ़ पुलिस को जानकारी दी।
दोनों युवक मंगलवार को खड़ापत्थर से पिकअप में सेब लेकर चंडीगढ़ गए थे, जो देर रात राजगढ़ आ रहे थे तो मटनाली के पास पिकअप खाई में गिर गई। एसडीएम राजगढ़ ने मृतकों के स्वजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौैर अजय कृष्ण शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।