सिरमौर में दो सड़क हादसों में तीन की मौत
सिरमौर में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
नाहन, जेएनएन। वीरवार देर रात को जिला सिरमौर में हुए दो हादसों में तीन लोगों की जान चली गयी। पहला हादसा संगड़ाह उपमंडल के पठियारा नामक स्थान पर गाड़ी ढांग से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। गांव के लोगों ने घायलों को निकालने में मदद की। दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर का न. HP-71- 4448 पाया गया। बलबीर सिंह पुत्र भीषण सिंह निवासी रजाना तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर चोटिल अवस्था में मिला। इस गाड़ी से करीब 50 मीटर दूर सुरेंद्र भारद्वाज पुत्र सही राम गांव नेरभागा हाल एचआरटीसी परिचालक घायल अवस्था में मिला। दोनों चोटिल को स्थानीय लोगों की मदद से उठाकर 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।
दूसरा हादसा शिलाई उपमंडल में देर रात को एक आल्टो कार न. HP-85-0178 जो शिलाई से रोहनाट की ओर जा रही थी टक्कर धार के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे तीन लोग सवार थे। जिनमें से गोपाल पुत्र नानकु राम निवासी कांडों भटनोल की मौका पर ही मौत हो गई व अन्य दो घायल हो गये । कपिल पुत्र महेंद्र सिंह व कवर सिंह पुत्र रत्ती राम दोनों निवासी कांडों भटनोल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल शिलाई इलाज के लिये भर्ती किये गए हैं। दोनों हादसों की पुष्टि एएसपी वीरेंदर ठाकुर ने की हैं।