सिरमौर में पारा 41 डिग्री के पार
तेज गर्मी के चलते लोग सुबह और शाम अपने दैनिक कार्य निपटा रहे है। गर्मी के कारण स्रोतों पर भी व्यापक असर देखा जा रहा है
By Edited By: Published: Sun, 20 May 2018 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 01:38 PM (IST)
style="text-align: justify;">नाहन, जेएनएन। सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल श्रीरेणुकाजी सहित जिले का पूरा पर्वतीय क्षेत्र भीषण गर्मी से जूझ रहा है। धार्मिक पर्यटन नगरी श्रीरेणुकाजी, ददाहू, पावटा साहिब व कालाअंब में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुचा। इसके चलते दोपहर के समय पावटा साहिब, कालाअंब व ददाहू बाजार में लोगों की आवाजाही जहा कम रही, वहीं तेज गर्मी के चलते लोग सुबह और शाम अपने दैनिक कार्य निपटा रहे है। गर्मी के कारण स्रोतों पर भी व्यापक असर देखा जा रहा है।
यमुना नदी व परशुराम ताल पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। परशुराम तालाब का एक बड़ा हिस्सा सूखने लगा है, जोकि इसकी सुंदरता पर भी विपरीत असर डाल रहा है। गर्मी के चलते शीतल पेय बेचने वालों की पौबारह हो गई है। पावटा, नाहन, ददाहू व कालाअंब बाजार में तरबूज, खीरा, खरबूजा ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। दिन में तापमान अधिक होने से सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों को हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें