कपिल को युकां प्रवक्ता बनाए जाने पर एनएसयूआइ खुश
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कपिल शंक्वान को प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बनाये जाने पर एनएसयूआई की जिला इकाई ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर व शिलाई विधानसभा विधायक ठाकुर हर्षवर्धन का आभार प्रकट किया है। रविवार को जारी बयान में जिला महासचिव धनवीर सिंह ने कहा कि एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष को युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना जिला सिरमौर एनएसयूआई व युवा वर्ग के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि कपिल पिछले 12 वर्षों से जिला और राज्य स्तर के कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कर्मठ व इमानदार कार्यप्रणाली के चलते उन्हें अब राज्य स्तर पर यह अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। धनवीर सिंह ने का कि कपिल हम सभी युवाओ के लिए आदर्श व प्रेरणा स्त्रोत है। उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बनाये जाने पर समस्त एनएसयूआई सिरमौर उन्हें बधाई देती है। उन्होंने कहा कि कहा कि नव नियुक्त युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का नाहन आगमन पर एनएसयूआई स्वागत करेगी।
जागरण संवाददाता, नाहन : एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष कपिल शंक्वान को प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बनाए जाने पर एनएसयूआइ की जिला इकाई ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर व शिलाई विधानसभा विधायक ठाकुर हर्षवर्धन का आभार प्रकट किया है। रविवार को जारी बयान में जिला महासचिव धनवीर सिंह ने कहा कि एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष को युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना जिला सिरमौर एनएसयूआइ व युवा वर्ग के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। कपिल पिछले 12 वर्षो से जिला और राज्यस्तर के कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कर्मठ व ईमानदार कार्यप्रणाली के चलते उन्हें अब राज्यस्तर पर यह अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। धनवीर सिंह ने कहा कि कपिल हम सभी युवाओं के लिए आदर्श व प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बनाये जाने पर समस्त एनएसयूआइ सिरमौर उन्हें बधाई देती है। प्रदेश प्रवक्ता का नाहन आगमन पर एनएसयूआइ स्वागत करेगी।