दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाएं
पुलिस थाना राजगढ़ में व्यापार मंडल व ग्राम पंचयातो से आये प्रधानो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मस्तराम ने करते हुए बताया की प्रदेश में नशे का कारोबार आजकल बडी तेजी से बढ रहा है। जिसमें जिला सिरमौर भी अछुता नहीं रहा है। इन दिनों राजगढ़ क्षेत्र में भी नशा तेजी से अपने पांव पसार रहा है। नोजवान नशे की गिरफ्त में जा रहे है। नशे तस्करों व विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए राजगढ़ पुलिस दिनरात काम कर रही है। थाना प्रभारी मस्त राम ने जानकारी देते हुए बताया की सबसे पहले हमे अपने बच्चो की तरफ ध्यान देना चाहिए। उनकी दिनचर्या की तरफ ध्यान देना चाहिए वो क्या करते है कहा जाते है किसके साथ जाते है। माता पिता को अपने बच्चो के बेग व ड्रेस को भी समय पर चेक करते रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से जनता के सहयोग की अपी
संवाद सूत्र, राजगढ़ : पुलिस थाना राजगढ़ में व्यापार मंडल व पंचायत प्रधानों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मस्तराम ने करते हुए बताया प्रदेश में नशे का कारोबार आजकल तेजी से बढ़ रहा है। इसमें जिला सिरमौर भी अछुता नहीं है। राजगढ़ में भी नशा तेजी से पांव पसार रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। नशा तस्करों व विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस दिन-रात काम कर रही है। सबसे पहले हमें अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। जनता के सहयोग से पुलिस नशे के बडे़ सरगनों तक आसानी से पहुंच सकती है। व्यापार मंडल राजगढ़ के अध्यक्ष अरविद ठाकुर ने शहर में पार्किंग की समस्या बारे चर्चा की। थाना प्रभारी ने दुकानदारो से आग्रह किया है कि सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाने चाहिए। साथ ही वाहन चालको से आग्रह किया है की अपने वाहन में अगर हो सके, तो जीपीआरएस सिस्टम भी लगाये। इस अवसर पर नवदीप साहनी, अनुज ठाकुर, प्रमोद पुंडीर व अन्य मौजूद रहे।