नाहन के शिलाई में बड़ा हादसा, पिकअप के लुढ़कने से एक की मौत; ड्राइवर की लापरवाही बनी वजह
सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक पिकअप अचानक उतराई में लुढ़क गई, जिससे उसमें सवार मोहन सिंह की मौत ...और पढ़ें
-1794329247256_m.webp)
पिकअप के लुढ़कने से एक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
शिलाई में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की दुखद मौत।
चालक की लापरवाही से गाड़ी उतराई में लुढ़की, मोहन सिंह की मृत्यु।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, एसपी ने पुष्टि की।
जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पिकअप अचानक उतराई में लुढक गई। जिसमें पिकअप में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस थाना शिलाई में रणदीप चौहान पुत्र अमर सिंह निवासी गांव कुंहट पोस्ट ऑफिस व तहसील शिलाई जिला सिरमौर ने बयान दिया कि यह, मोहन सिंह व यशपाल गाड़ी नंबर HP17B-0718 में अपने गांव कुंहट से घासण में घास लेने गए थे।
गाड़ी को चालक यशपाल पिकअप चला रहा था तथा चालक के साथ कन्डक्टर सीट पर गाड़ी का मालिक मोहन सिंह बैठा था। यह गाड़ी की पीछली सीट पर बैठा था। जब तीनो घास लेकर गाड़ी में कुंहट आ रहे थे, जब वह कुंहट पहुंचे, तो गाड़ी के चालक यशपाल ने गाड़ी को सडक में ही रोक दिया ओर घास उतारने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गया।
यह भी गाड़ी से नीचे उतर गया व मोहन सिंह गाड़ी में ही बैठा रहा। कुछ समय बाद अचानक से गाड़ी पीछे की और चल पडी तथा ढांग में नीचे चली गई। मोहन सिंह गाड़ी के अन्दर ही रह गया। यह हादसा चालक यशपाल सिंह द्वारा गाड़ी को असुरक्षित जगह सडक पर खडा करके, गाड़ी में बिना हैंड ब्रैक ओट लगाए, लापरवाही व असावधानी के कारण हुआ है।
जिस से इस हादसे में मोहन सिंह की मृत्यु हो गई। जिस पर पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है। उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने गाड़ी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की।