Move to Jagran APP

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे शी हाट

राजन पुंडीर नाहन नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:02 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे शी हाट
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे शी हाट

राजन पुंडीर, नाहन

loksabha election banner

नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग पंचायत में बने देश के पहले शी हाट के सफल कार्यान्वयन के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शी हाट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की है। महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने तथा विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर जिले में शी हाट के सफल होने के बाद अन्य जिलों में भी इस मॉडल को अपनाया जाएगा।

बाग पशोग में 70 लाख रुपये से बने शी हाट केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 17 दिसंबर 2020 को शिमला से वर्चुअल माध्यम से किया था। इस शी हाट में ग्रामीण हाट, स्थानीय दुकान, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, कौशल विकास केंद्र उपलब्ध हैं। यह परियोजना 24 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाई जा रही है। यहां पर पारंपरिक सिरमौरी व्यंजन, प्राकृतिक, जैविक उत्पाद बेचकर महिलाएं स्वयं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बना रही हैं। यहां आने वाले लोगों को पहाड़ी व्यंजन परोसने के साथ ही आगंतुकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी उपलब्ध है। यह परियोजना देशभर में महिलाओं के लिए अनूठी पहल बनकर उभरी है।

पशोग शी हाट में दो कमरों वाला अतिथि गृह, सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली और अपशिष्ट कंपोस्टिंग, एक्यूप्रेशर ट्रैक और वायु शुद्ध करने वाले संयंत्र भी हैं। महिलाओं को अपने घर से आने-जाने के लिए ई-वाहन की सुविधा भी है, इसका उपयोग प्राकृतिक झरने के पानी को लाने के लिए भी किया जाता है। शी हाट में महिलाएं कोविड-19 से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा भी बना रही हैं। उपायुक्त डा. आरके परुथी की पहल जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, वहीं अब यह शी हाट देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.