पारस का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के छात्र पारस पुंडीर का चयन
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के छात्र पारस पुंडीर का चयन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पारस ने अंडर-14 वर्ग में जिला सिरमौर की ओर से खेलते हुए बसदेड़ा ऊना में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रदेश टीम में चुना गया है। पारस के पिता रणदीप ठाकुर भी इसी स्कूल में बतौर पीईटी कार्यरत हैं और उन्होंने ही पारस को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता सिंह नेगी ने पारस व रणदीप ठाकुर को बधाई दी और कहा कि यह स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सभी अध्यापकों ने पारस को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें