हिमाचल के पहले CM के गृह क्षेत्र में पहली बार होंगे मरीजों के अल्ट्रासाउंड, सप्ताह में एक दिन मिलेगी सेवाएं
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां सिविल अस्पताल में आजादी के बाद पहली बार अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू हो रही हैं। यह ...और पढ़ें

पच्छाद में सराहां अस्पताल का परिसर। जागरण
HighLights
सराहां सिविल अस्पताल में पहली बार अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू।
विधायक रीना कश्यप के प्रयासों से मिली यह सुविधा।
शुरुआत में सप्ताह में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सेवा।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार सोमवार से सिविल अस्पताल सराहां में अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों की दशकों से लंबित मांग को विधायक रीना कश्यप ने बार-बार विधानसभा में उठाया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल सराहां को अल्ट्रासाउंड की मशीन उपलब्ध करवाई है।
राजगढ़ से एक दिन आएगा डॉक्टर
सिविल हॉस्पिटल सराहां में सोमवार से फिलहाल एक दिन के लिए राजगढ़ से डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। जबकि सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड होते हैं। मंगलवार और शुक्रवार को विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।
विधायक ने उठाया था मुद्दा
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग तथा अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने की मांग को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। साथ ही निजी तौर भी मुख्यमंत्री के समक्ष पच्छाद क्षेत्र के लोगों की समस्या को रखा। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने हाल ही में सिविल अस्पताल सराहां को अल्ट्रासाउंड की मशीन उपलब्ध करवाई है।
नियमित रेडियोलॉजिस्ट की करेंगे मांग
सोमवार से सराहां अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो जाएंगे। आने वाले दिनों में सिविल अस्पताल सराहां में नियमित रूप से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग भी की गई हैं।
40 पंचायतों के लोग अस्पताल पर निर्भर
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की जनता दशकों से सिविल अस्पताल सराहां को 50 बेड से 100 बेड करने की मांग तथा उसके अनुसार डॉक्टर तथा स्टाफ के पद भरने की मांग लगातार कर रही है। सिविल हॉस्पिटल सराहां पर 40 पंचायतों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
क्या कहना है सीएमओ का
जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि फिलहाल एक दिन (सोमवार) के लिए सिविल अस्पताल सराहां में रेडियोलॉजिस्ट के डेपुटेशन पर आदेश किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गांव तक BJP को घेरेगी कांग्रेस, जिलों में पर्यवेक्षक तैनात; ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की दी जिम्मेदारी
