प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रताप सदन अव्वल
जागरण संवाददाता, नाहन : संस्कृत भारती जिला सिरमौर ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलाहा में सं
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 04:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : संस्कृत भारती जिला सिरमौर ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलाहा में संस्कृत सप्ताह पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रताप सदन ने पहला, लक्ष्मी सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित जगतराम शर्मा शास्त्री ने संस्कृत प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें जीवन शैली से जुड़ी वस्तुओं का संस्कृत में नामकरण के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामभज शर्मा ने किया। इस मौके पर धर्म सिंह, ओमप्रकाश, सरिता, सपना, अनिल शर्मा, दलीप, देवराज, कल्याण सिंह, आत्माराम, कपिल देव, चतर सिंह, राजेंद्र मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें