अयोध्या के भव्य मंदिर में जल्द विराजमान होंगे श्रीराम : लेखराज
जागरण संवाददाता, नाहन : विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर इकाई की जिलास्तरीय बैठक त्रिलोकपुर
जागरण संवाददाता, नाहन : विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर इकाई की जिलास्तरीय बैठक त्रिलोकपुर में हुई। इसमें हिमाचल विश्व हिंदू परिषद के प्रात कार्याध्यक्ष लेखराज राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने जिला एवं प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रहित एवं धर्महित में किए जाने वाले कायरें के कर्तव्य विषय में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सभी को साथ लेकर चलना ही संगठन है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के विषय में उन्होंने कहा कि अब वह समय दूर नहीं है, जब करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीरामचंद्र अयोध्या में अपने भव्य मंदिर पर विराजमान होंगे। इसी श्रृंखला में संपूर्ण भारतवर्ष में प्रात स्तरीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं, ताकि उसमें हिंदू बहन-बेटियों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक स्तर पर राष्ट्रहित एवं धर्महित की जानकारिया दी जाएं। हिमाचल प्रातीय दुर्गा वाहिनी, मातृशक्तिद्ध शौर्य प्रशिक्षण वर्ग इस बार जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में 18 से 25 जुलाई तक होगा। बैठक के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से नाहन प्रखंड में नई नियुक्तियो व दायित्वों की घोषणा की। विभोर कुमार को प्रखंड सह मंत्री नाहन प्रखंड विहिप, महेंद्र कंवर को प्रखंड उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को नाहन नगर उपाध्यक्ष, शिव मोहिल को नाहन नगर मंत्री विहिप, वीरेंद्र भारद्वाज को नाहन नगर सह मंत्री, राकेश चौहान को नाहन नगर प्रचार प्रसार प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस मौके पर विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी कौशल्या चौहान, जिला मंत्री सिरमौर दीपक भंडारी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी सीमा देवी जी, जिला संयोजक बजरंग दल रवि रोझा व जिला गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल संदीप चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।