गणतंत्र दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं
संवाद सहयोगी, आनी : आ•ाद नवयुवक मंडल बडारी की बैठक प्रधान टेलू राम की अध्यक्षता में हुई
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 07:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनी : आ•ाद नवयुवक मंडल बडारी की बैठक प्रधान टेलू राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र बडारिधार नामक स्थान पर मनाया जाएगा। इस मौके पर दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें निरमंड खंड के सभी महिला मंडलों की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके लिए 40 महिला मंडलों को न्योता भेजा जा चुका है। पहले दूसरे स्थान पर रहने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम 26 और 27 जनवरी को होंगे। इसमें नोविन्न जोशी एनजे लाइव करेंगे। इस अवसर पर मानसूख, लीला दत्त, सूर्या, लाल दास, मदन, बेगा नंद, योगराज, डोला ¨सह, सोनू, बलदेव, राजेश, दिलाराम ,मोहर ¨सह, राजू, झूला ¨सह, बादल आदि ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें