Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नाहन शहर

सिरमौर जिले में गणेश चतुर्थी पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By Edited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 02:14 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नाहन शहर

नाहन, जेएनएन। सिरमौर जिले में गणेश चतुर्थी पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं लोगों ने गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला मुख्यालय नाहन में नवयुवक मंडल नाहन ने गणेश उत्सव का आयोजन किया। नवयुवक मंडल के प्रधान अमिल अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर शहर में गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली कई।

loksabha election banner

शोभायात्रा रिज की चौकी से शुरू हुई। इसके बाद पूरे बाजार से होते हुए हिदू आश्रम नाहन में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस मौके पर भजन मंडली ने गणेश भगवान की स्तुति व गुणगान किया। 15 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान गणेश को हिदू आश्रम से श्री पावटा साहिब स्थित यमुना में विसर्जित किया जाएगा। शोभायात्रा में नवयुवक मंडल प्रधान अमिल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, बुद्धि बल्लव, नीरज जैन, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश कश्यप सहित शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं, गणेश चतुर्थी पर श्रीरेणुकाजी तीर्थ नगरी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी। गणेश चतुर्थी पर प्राचीन गणेश मंदिर कोटला मोलर से भगवान गणपति की भव्य शोभयात्रा पंचायतों से होती हुई तीर्थ श्री रेणुकाजी झील तट पर वीरवार सायं पहुंची।

भगवान गणेश चादी की पालकी में विराजमान होकर तीर्थ श्री रेणुकाजी पहुंचे। गणेश मंदिर भौज कमेटी कोटला मोलर के सौजन्य से पहली मर्तबा क्षेत्र में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी प्रधान अर्जुन ठाकुर, पुजारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि गणेश उत्सव की शोभायात्रा मोलर से बेचड़ का बाग, नाड़नोटी, महीपुर, शीतला कटाहा, श्रीरेणुकाजी होते हुए वापस कोटला मोलर पहुची। इस मौके पर कोटला मोलर में भंडारे का आयोजन भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.