रमेश बने फायर बिग्रेड यूनियन के प्रधान
जागरण संवाददाता, नाहन : फायर ब्रिगेड यूनियन नाहन शाखा का रमेश कुमार पुंडीर को प्रधान चुना
जागरण संवाददाता, नाहन : फायर ब्रिगेड यूनियन नाहन शाखा का रमेश कुमार पुंडीर को प्रधान चुना गया है। नाहन में पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए चुनाव में कार्यकारिणी का गठन किया गया। रोशन अली को उपप्रधान, परमेंद्र कुमार को महासचिव, रघुवीर सिंह को सहसचिव, चंद्रवीर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मुखराम व रविंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार व विजय कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। चुनाव के बाद यूनियन की मागों पर चर्चा की। इस पर प्रस्ताव पारित किया गया कि अन्य विभागों की तरह दमकल विभाग में भी कर्मचारियों को दो साल की नियमित सेवा के बाद 10300+3200 ग्रेड पे स्केल प्रदान किया जाए। पदाधिकारियों ने अनुबंध कार्यकाल दो साल करने, नई पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई है।