पच्छाद की जनता से सौतेला व्यवहार कर रहे मुख्यमंत्री : ठाकुर
पच्छाद क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जिसके चलते राजगढ़ उपमंडल के लोग बेहद चितित और परेशान है।
संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इसके कारण राजगढ़ उपमंडल के लोग बेहद चितित और परेशान हैं। यह आरोप पच्छाद युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने राजगढ़ में लगाया। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हाल ही में जब प्रदेश में उपचुनाव हुए थे, उस समय पच्छाद से अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा मंत्रिमंडल यहां भेज दिया और यहां की जनता को झूठे आश्वासन दिए। आठ माह बीत जाने के बाद न तो प्रदेश में मुख्यमंत्री और न ही इनके मंत्रियों ने एक बार भी पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की जनता का हाल जानने की कोशिश की। विधायक पर आरोप लगाया कि कुछ समय पहले तकरीबन एक दर्जन डॉक्टरों की नियुक्ति की बात कही थी।,मगर आज तक राजगढ़ अस्पताल दो या तीन डॉक्टरों से ही चल रहा है।