दस माह में सीएम करेंगे पावटा का दूसरा दौरा
जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा मंडल पावटा साहिब की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र
जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा मंडल पावटा साहिब की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुखराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्ण कालिक विस्तारक दिनेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक सुखराम चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की मोदी सरकार का सवा चार साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई सैकड़ों कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला व कहा कि मुख्यत योजनाएं किसानों व गरीबों के लिए शुरू की। वहीं प्रदेश में जयराम सरकार ने नौ माह के कार्यकाल में प्रदेश का स्वर्णिम विकास हो रहा हैं। पावटा विस में नौ माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का दूसरा दौरा इसी माह में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री करोड़ों की सौग़ातें पावटा की जनता को देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को यमुना शरद महोत्सव कार्यक्त्रम व 24 अक्टूबर को करोड़ों के उद्घाटन व शिलान्यास व 11 बजे गोरखूवाला पंचायत में विशाल जनसभा रखी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि भाजपा का चुनावी मूल मंत्र व उसकी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही हैं। जिनके दम पर आज भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अग्रह किया कि अपने बूथ पर प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को बूथ की मासिक बैठक करें।