विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के सिरमौर में पंप ऑपरेटर भर्ती पर सियासी घमासान, भाजयुमो का आरोप- सिर्फ 120 को कॉल लेटर की जगह किए गए फोन

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:34 PM (IST)

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने नाहन में पत्रकार वार्ता कर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर गंभीर ...और पढ़ें

प्रेस कॉनफ्रेंस करते भाजयुमे। फाइल फोटो

प्रेस कॉनफ्रेंस करते भाजयुमे। फाइल फोटो

HighLights

  1. छुट्टी के दिन शिलाई में जल शक्ति विभाग भर्ती में अनियमितता।

  2. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप।

  3. पुराने भ्रष्टाचार मामलों पर कार्रवाई न करने का सवाल उठाया।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के दिन सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सरकारी छुट्टी घोषित की। इसके बावजूद शिलाई विधानसभा क्षेत्र में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के भर्ती करवाई। जब पूरे प्रदेश में छुट्टी थी, तो आखिर क्यों कॉल लेटर की जगह युवाओं को मोबाइल फोन पर कॉल कर कर भरती के लिए बुलाया गया। यह उद्गार नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला सिरमौर अध्यक्ष अरुण चौहान ने कहे।

अरुण चौहान ने बताया कि शिलाई जलशक्ति विभाग के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए 800 युवाओं ने फॉर्म भरे थे। जिसमें से भाई भतीजा बाद करते हुए मंत्री के इशारे पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने केवल 120 युवाओं को ही बुलाया। अधिकतर युवाओं को कॉल लेटर ही नहीं मिले, अपने चहेतों को मोबाइल पर कॉल करके भरती के लिए बुलाया गया। अगर भर्ती के लिए कुछ क्राइटेरिया रखा ही गया था। तो वह फार्म में क्यों नहीं दर्शाया गया।

टर्म और कंडीशन की जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। अरुण चौहान ने सवाल उठाया की जिन युवाओं की भर्ती हुई है। उसमें से 30 से 40 युवा एक ही शिक्षण संस्थान से 90 से 92 प्रतिशत अंकों में पास हुए हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। अरुण चौहान ने कहा की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मंत्री के इशारे पर जमकर अवैध खनन हो रहा है।

अवैध खनन करने वालों पर जिला खनन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अरुण चौहान ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि 5 वर्ष पहले हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई बीडियो ऑफिस में पहुंचे तथा उन्होंने वहां पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कुछ फाइलों रही थी। मगर वह जनता तथा मीडिया को यह भी बताएं कि 4 साल में उनकी सरकार ने इस पर उन फाइलों पर क्या कार्रवाई की।

4 साल से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, तो आखिर हर्षवर्धन चौहान ने जो फाइल उठाई थी, उस पर क्यों करवाई नहीं हुई। हर्षवर्धन चौहान शिलाई तथा प्रदेश की जनता को बताएं कि पिछले 4 वर्षों में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सी नई बड़ी योजना लाए हैं।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस सरकार जाने वाली है। भाजपा की सरकार आने वाली है। जिला सिरमौर के अधिकतर कार्यालय में कर्मचारियों के सैकड़ो पद रिक्त चल रहे हैं। नए कार्यालय खोलने तो दूर की बात है, पुराने कार्यालय में कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है कांग्रेस सरकार।

1 साल बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी, तो वह युवाओं को नौकरी देगी और रिक्त पदों को भरेगी। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अरविंद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह और युवा मोर्चा सदस्य बंटी ठाकुर भी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।