सिरमौर की अनदेखी पड़ सकती है भाजपा पर भारी
राजन पुंडीर, नाहन मार्च-अप्रैल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए के लिए जिला सिरमौर में
राजन पुंडीर, नाहन
मार्च-अप्रैल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए के लिए जिला सिरमौर में भाजपा व काग्रेस ने कमर कस ली है। भाजपा और काग्रेस के कार्यकर्ता गाव-गाव जाकर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है, मगर जिला सिरमौर से भाजपा को विधानसभा में पाच में से तीन विधायक देने के बावजूद मंत्रिमंडल में कोई स्थान नहीं मिला है, जबकि भाजपा ने जिला सिरमौर से अभी तक दो लोगों को बोर्ड-निगम में पद दिए हैं। जिसमें शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर को खाद्य आपूर्ति निगम में उपाध्यक्ष व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से बलदेव भंडारी को राच्य कृषि विपणन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछली काग्रेस सरकार में जिला सिरमौर से एकमात्र काग्रेस विधायक विनय कुमार को सरकार में मुख्य सचिव बनाया गया था। साथ ही काग्रेस सरकार ने पाच अन्य काग्रेसियों को सरकार में निगम-बोर्डाें का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया था। जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र से कंवर अजय बहादुर को हिमफेड का अध्यक्ष व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से जीआर मुसाफिर राच्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। वर्तमान में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान काग्रेस सरकार में रोजगार सृजन एवं संसाधन बोर्ड के अध्यक्ष थे। तो नाहन विधानसभा क्षेत्र से ही पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी सत्य परमार राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर आसीन थी। पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से तपेंद्र सैणी को अल्पसं यक वित्त निगम का उपाध्यक्ष बनाए गया था। काग्रेस सरकार ने जिला सिरमौर से पांचों विधानसभा क्षेत्र से किसी ना किसी पद से नवाजा था। जबकि भाजपा ने सरकार में अभी तक नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से बलदेव तोमर को खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से बलदेव भंडारी को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। पांवटा साहिब व श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्रों को अभी तक सरकार में कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। काग्रेस सरकार में सिरमौर जिला को छह पद तथा भाजपा सरकार में तीन ही पद मिले हैं। भाजपा की ओर से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में सिरमौर से ही सासंद वीरेंद्र कश्यप को सबसे ज्यादा लीड मिली थी।