मंत्री के पीएसओ के संपर्क में आया हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित, पुरुवाला पुलिस थाना किया सील
Himachal Coronavirus Update पुरुवाला पुलिस थाना का स्टाफ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के स्वागत के दिन ड्यूटी में लगा था।
नाहन, जेएनएन। पुरुवाला पुलिस थाना का स्टाफ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के स्वागत के दिन ड्यूटी में लगा था। इस दौरान एक पुलिस कर्मी सुखराम चौधरी के पीएसओ के काफी करीबी संपर्क में रहा। शनिवार को एक हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस कारण दो दिन के लिए पुरुवाला पुलिस स्टेशन को सील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया आज और कल दो दिनों तक पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव पाए गए पुलिस कर्मी के संपर्क में पूरे स्टाफ व पुलिस स्टेशन आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा। साथ ही इनके सैंपल भी लिए जाएंगे। दो दिन बाद पुलिस स्टेशन फिर से कार्य करने लगेगा।