घर में घुस कर महिला से की छेड़छाड़
ौद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक महिला से छेड़छाड़ करने पर दो लोगों के
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 05:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक महिला से छेड़छाड़ करने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दो लोग कालाअंब में रह रही हरियाणा के अंबाला जिला की एक महिला के घर कोठिया में जबरन घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि महिला कालाअंब के एक उद्योग में कार्यरत है। पिछले काफी साल से महिला कालाअंब क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात को हरनेक सिंह व जनरैल सिंह निवासी अंबाला उसके कमरे में जबरन दाखिल हुए और अश्लील हरकतें करने लगे। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें