पोस्त के पौधों के साथ एक गिरफ्तार
राजगढ़ उपमंडल में पुलिस ने पोस्त के पौधों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में पुलिस ने पोस्त के पौधों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजगढ़ तहसील के गांव छिछडियाधार में एक व्यक्ति द्वारा खेत में पोस्त की खेती की जा रही थी। राजगढ़ पुलिस टीम डीएसपी भीषम ठाकुर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तो खेत में पोस्त के पौधे पाए। राजगढ़ पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। पांवटा के जंगल में शराब की भट्ठी के साथ एक गिरफ्तार
नाहन : पांवटा साहिब उपमंडल के जामनीवाला में पुलिस थाना माजरा की टीम ने शराब की भट्टी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपित जामनीवाला के जंगल में शराब की भट्टी चलाकर शराब बनाने में जुटा था। पुलिस से मौके पर ही उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जासं