विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 09:51 AM (IST)

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल पुल पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक ...और पढ़ें

यमुना कुल्हाल पुल पर तेज रफ्तार कार-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत।

यमुना कुल्हाल पुल पर तेज रफ्तार कार-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत।

HighLights

  1. हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर पांवटा साहिब के पास भीषण सड़क हादसा

  2. यमुना कुल्हाल पुल पर तेज रफ्तार कार-ट्रक की टक्कर

  3. हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल पुल पर देर रात एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कब हुआ हादसा?

हिमाचल उत्तराखंड को जोड़ने वाली यमुना नदी पर बने यमुना कुल्हाल पुल पर रात करीब 10:35 बजे भीषण दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना कुल्हाल पुल पर आगे चल रहे ट्रक से एक तेज रफ्तार क्रेटा कार जा टकराई।

कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रात को पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवकों को स्थानीय लोगों की सहायता से हॉस्पिटल पहुंचाया। 

पुलिस ने शुरू की जांच

जहां पर डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। रविवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तीनों युवकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई जिला सिरमौर,  37 वर्षीय अमित कुमार पुत्र महाकर सिंह शांति नगर भोपा रोड नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश तथा सोनू पुत्र वेदपाल सिंह निवासी नगला हुकम सिंह ग्रेटर नोएडा दिल्ली की रूप में हुई है।

पांवटा साहिब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।  उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में दौड़ेगी पहली बागवानी मोनो रेल, 300 मीटर ट्रैक का काम पूरा; पहले चरण में एक KM होगा तैयार