केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं : सुरेश
संवाद सूत्र, राजगढ़ : भाजपा पच्छाद मंडल की दो दिन आवासीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदे
संवाद सूत्र, राजगढ़ : भाजपा पच्छाद मंडल की दो दिन आवासीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के अंतिम दिन मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि बैठक मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व कार्यक्रम की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की योजनाएं, वैचारिक अधिष्ठान सत्र में कार्यकर्ताओं को शिमला संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने संबोधित किया। अपना बूथ सबसे मजबूत सत्र को बलदेव भंडारी ने संबोधित किया। समारोप सत्र को प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने संबोधित किया। विधायक सुरेश कश्यप ने कार्यकताओं से अपील कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी, शिमला संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, विस्तारक दिनेश रतवान मौजदू रहे।