आटा लेने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ उपमंडल में मंगलवार सायं एक व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत हो गइ
By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 06:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ उपमंडल में मंगलवार सायं एक व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ के साथ लगते हलोनीपुल में एक व्यक्ति खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार हलोनीपुल निवासी 44 वर्षीय देवराज मंगलवार सायं को आटा लेने चक्की में गया था, मगर जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। इसी दौरान परिजनों को देवराज खाई में गिरा हुआ मिला। जिसे परिजनों ने देर रात को सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें