Move to Jagran APP

75 फीसद हो सेब पर आयात शुल्क : सुरेश

लोकसभा में बजट के पक्ष में कृषि एवं ग्रामीण विकास पर बोलते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने की मांग की। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी मात्रा में सेब का उत्पादन होता है। मगर दूसरे देशों से भारी मात्रा में भारत में आने वाले सेब के चलते प्रदेश के किसानों को सेब का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जिसका कारण चीन व अमेरिका से आयात होने वाला सेब है। जिसके चलते सेब पर आयात शुल्क बढऩा चाहिए

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:38 AM (IST)
75 फीसद हो सेब पर आयात शुल्क : सुरेश
75 फीसद हो सेब पर आयात शुल्क : सुरेश

जागरण संवाददाता, नाहन : लोकसभा में बजट के पक्ष में कृषि एवं ग्रामीण विकास पर बोलते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने सेब पर आयात शुल्क 50 से बढ़ाकर 75 फीसद करने की मांग की। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी मात्रा में सेब का उत्पादन होता है, मगर दूसरे देशों से भारी मात्रा में भारत में आने वाले सेब के चलते प्रदेश के किसानों को सेब का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जिसका कारण चीन व अमेरिका से आयात होने वाला सेब है। जिसके चलते सेब पर आयात शुल्क बढ़ना चाहिए और इसे 50 से बढ़ाकर 75 फीसद किया जाना चाहिए। साथ ही सांसद सुरेश कश्यप ने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में लहसुन भारी मात्रा में किसानों द्वारा उगाया जा रहा है। जिसका उन्हें कुछ वर्षों से उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उसका कारण चीन से चोरी छिपे भारत में आने वाला लहसुन है। चीन से जो चोरी छिपे लहसुन भारत आ रहा है। इस पर भी उन्होंने सरकार से जल्द प्रतिबंध लगाने की मांग संसद में उठाई। सुरेश कश्यप इससे पहले शून्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में किसानों के बंदूकों के लाइसेंस की फीस उसके नवीनीकरण की फीस को कम करने का मामला भी उठा चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.