Move to Jagran APP

पच्छाद में बढ़ रही लोगों की समस्याएं : कांग्रेस

शुक्रवार को राजगढ़ में पच्छाद कांग्रेस मंडल ने पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर की अध्यक्षता में क्षेत्र में समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पिछले 1 वर्ष में पच्छाद क्षेत्र में कई समस्याएं लोगों की परेशानियों को सबब बन गई है। जिसमें पेयजल की समस्या सबसे भारी परेशानियों का कारण बनी है। पच्छाद तहसील के सराहां गगल शिकोर नैनाटिक्कर जंगाजी सैर सिरमोरी मंदिर दभाडा साधनाघाट टिडू-खडीमू में पेयजल की

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:36 AM (IST)
पच्छाद में बढ़ रही लोगों की समस्याएं : कांग्रेस
पच्छाद में बढ़ रही लोगों की समस्याएं : कांग्रेस

संवाद सूत्र, राजगढ़ : शुक्रवार को राजगढ़ में पच्छाद कांग्रेस मंडल ने पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर की अध्यक्षता में क्षेत्र में समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पिछले एक वर्ष में पच्छाद क्षेत्र में कई समस्याएं लोगों की परेशानियों को सबब बन गई है। पच्छाद तहसील के सराहां, गगल शिकोर, नैनाटिक्कर, जंगाजी सैर, सिरमोरी मंदिर, दभाडा, साधनाघाट, टिडू-खडीमू में पेयजल की भारी किल्लत है। राजगढ़ के काथली भरण, कुडिया कडग, डमयो टिक्कर पेयजल योजना कई दिनों से बंद है। सड़कों की हालत क्षेत्र में बदतर है। इसमें से राजगढ़ से हलोनीपुल, हाब्बन से चंदोल के लिए 18 करोड़ का मार्ग सुधारीकरण कार्य होना था, वह कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। राजगढ़ सोलन मुख्य मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। नारग-वासनी, डूंगाघाट-किलाकलाच मार्ग की हालत बहुत खस्ता हाल हो चुकी है। कुछ समय पूर्व सराहां से चंडीगढ़ के लिए निगम की बस सेवा शुरू की थी, जो कि अगले दिन ही बंद हो गई थी। राजगढ़ से दाहन व मानव बस सेवा भी बंद है। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित एचआरटीसी का सब डिपो कागजों में ही चल रहा है। सरकारी स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थाओं में दर्जनों पद रिक्त हैं। कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं, जहां पर एक भी शिक्षक मौजूद नहीं है। महल प्रीत नगर से लेकर सुरला जनोट तक 29 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। जबकि गालानाघाट पीएचसी से चार किलोमीटर पहले जामुन की सेर में नई पीएससी खोल दी गई है। राजगढ़ के सेर जगास व सराहां के क्वागधार में हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन मंच कार्यक्रम में जो 2 माह पूर्व देवटी मझगांव में आयोजित हुआ था, उसमें ग्रामीणों की बहुत सी समस्याएं को 15 दिन में हल करने का आश्वासन दिया गया था। वह भी आज तक हल नहीं हुई। पझौता 33 केवी सब स्टेशन का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। नारग उपतहसील भवन का निर्माण कार्य जानबूझकर लटकाया जा रहा है। सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र को जनजातिय क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर सांसद व केंद्रीय मंत्रियों ने जिला की जनता को गुमराह किया है। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने इन समस्याओं को जल्द हल करवाने की मांग की है। इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह हब्बी, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार, कांग्रेस महासचिव दिनेश आर्य, विवेक शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक धीर, अनुज ठाकुर, जीवन सिंह तोमर, सुरेंद्र ठाकुर, रामेश्वर शर्मा व संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.