हिमाचल: सड़क पर बेसहारा छोड़े पशुओं के टैग से 3 मालिकों की पहचान, SDM नाहन ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश
नाहन में प्रशासन ने बेसहारा घूम रहे 7 पशुओं को रेस्क्यू कर गौशाला भेजा। इनमें से 3 पालतू पशुओं के ...और पढ़ें

नाहन में बेसहारा पशुओं को गोशाला ले जाते कर्मी। जागरण
HighLights
नाहन में 7 बेसहारा पशुओं को प्रशासन ने रेस्क्यू किया।
तीन पालतू पशुओं के मालिकों पर एफआईआर के निर्देश।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत होगी कानूनी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नाहन। सिरमौर जिला मुख्यालय के नाहन शहर में बेसहारा घूम रहे पशुओं को प्रशासन ने रेस्क्यू कर पच्छाद उपमंडल के कोटला बरोग स्थित गौशाला में भेजा है। शनिवार को नाहन शहर में बेसहारा घूम रहे 7 पशुओं में से तीन पशु नाहन के लोगों के पाए गए। जिनके खिलाफ एसडीएम ने पुलिस थाना प्रभारी नाहन को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
नाहन नगर परिषद क्षेत्र से शनिवार को 7 पशुओं को एसडीएम नाहन राजीव संख्या के नेतृत्व में रेस्क्यू कर किया गया। इन 7 पशुओं में से तीन पशु पालतू थे, जिसमें नौणी का बाग के रमेश चंद्र और रजत सैनी तथा नाहन शहर के वार्ड नंबर 13 के राजकुमार के पशुओं के टैग लगे हुए थे। शहर में आवारा घूम रहे पशुओं की पहचान कान में लगे हुए टैग से हुई।
एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिए निर्देश
शहर में पालतू पशुओं को बेसहारा छोड़ने पर एसडीएम ने पुलिस थाना प्रभारी नाहन को निर्देश दिए कि इन तीनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन की चेतावनी
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि पशुओं को रेस्क्यू कर गौशाला में भेजने का कार्य लगातार जारी है। कुछ पशुओं को हांडी कुंडी गौशाला नालागढ़ तथा काऊ सेक्चुअरी कोटला बरोग भेजा जा रहा है। एसडीएम ने नाहन उपमंडल के तहत आने वाले सभी किसानों तथा ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह अपने पालतू पशुओं को बेसहारा न छोड़ें। शिकायत मिलने पर किसानों और ग्रामीणों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
